![]()

अतिथि को स्मृति चिन्ह देते शिक्षक
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई निचलौल के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं जिला संयोजक डॉ० हरेराम गौतम, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रामदुलारे, ब्लॉक अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, मंत्री अनिरुद्ध कुमार, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, एआरपी राजेश कुमार, पवन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने समस्याओं के त्वरित एवं यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाते हुए समय पालन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों का समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी।


