Advertisement

ग्रीन चौपाल में वन्यजीव संरक्षण का संदेश, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर ग्रामीणों को किया जागरूक

Loading

कार्यक्रम के दौरान अतिथि

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम गेड़हवा के पंचायत भवन पर शनिवार को ग्रीन चौपाल के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गेड़हवा के प्रतिनिधि दिनेश कुमार तथा ग्राम प्रधान कनमिसवा के प्रतिनिधि नरसिंह यादव सहित कनमिसवा और गेड़हवा के बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वन्यजीवों के महत्व, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा जंगलों के संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वन्यजीवों के गांवों की ओर आने की स्थिति में किस प्रकार सतर्कता बरतनी चाहिए और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को देनी चाहिए।
इस अवसर पर वन विभाग की ओर से निचलौल क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव, अशोक सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, वन रक्षक सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। वहीं, वन्यजीव संरक्षण संस्था डब्ल्यूटीआई से रवीन्द्र त्रिपाठी ने भी ग्रामीणों को संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
error: Content is protected !!