Loading

Maharajganj kabhar live

निचलौल। क्षेत्र में दो जगहों पर शनिवार को हुई सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों की ओर से दोनों घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के टोला मिलहवा निवासी दिलशाद अली (18) हादसे के शिकार होकर घायल हो गए। वही निचलौल सिसवा मार्ग पर हुए हादसे में अमीरुन निशा (30) निवासी जहदा थाना कोठीभार घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

error: Content is protected !!