![]()

विजेता खिलाड़ी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। उत्तराखंड के हरिद्वार में नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 16 मई 2026 से 17 मई 2026 तक आयोजित दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के निचलौल तहसील निवासी खिलाड़ी रितेश कुमार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजस्थान के विवेक कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। रितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है। रितेश कुमार चौधरी ने नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भाग लेकर अपने जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि वे लगातार प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी मथुरा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। रितेश की इस सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


