![]()

बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करते खाताधारक
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर स्थित क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक पर सैकड़ों उपभोक्ताओं का करीब 80 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक में रकम जमा करने वाले उपभोक्ता तहसील पर पहुंच बैंक में जमा करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंप बैंक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए रकम वापस कराने के लिए गुहार लगाई।
बैंक में जमा करने वाले उपभोक्ता इंद्रजीत यादव, प्रेमलाल, सूरज कुमार, बेचू रौनियार, सत्यम राजभर, अनूप चौहान, वीरेंद्र, अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि बहुआर स्थित क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक में करीब 350 खाताधारकों की लगभग 80 लाख रुपये की पूंजी फंसी हुई है। बैंक की ओर से भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं। बताया गया कि चेक पर दर्ज खाते में पिछले करीब आठ महीनों से पर्याप्त धनराशि नहीं है, जिसके चलते खाताधारकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खाताधारकों और एजेंटों का कहना है कि उन्होंने लोगों की मेहनत की कमाई बैंक में जमा कराई थी, लेकिन अब भुगतान न मिलने से लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


