![]()

फोटो
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के छत्रपति शिवाजी नगर मेहाबार में शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव घर के पीछे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान महेंद्र पाण्डेय (55) निवासी मेहाबार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद श्यामदेउरवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक महेंद्र पाण्डेय को कुछ दिन पहले ही गंभीर बीमारी होने की जानकारी मिली थी। जांच में उन्हें लिवर कैंसर होने का पता चला था। जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। ऐसे में धीरे-धीरे अवसाद में चले गए थे। उनका इलाज चल रहा था। बेहतर उपचार के लिए रविवार को पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी भी चल थी। परिवार का कहना है कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित थी।
इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है।


