Advertisement

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावियों ने लहराया परचम, घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। सीबीएसई बोर्ड की ओर से बुधवार को इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावियों ने बेहतर अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। ऐसे में परिणाम घोषित के बाद घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल बना रहा। शिक्षक भी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी।
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इंटरमीडिएट में नेहा रौनियार ने सबसे अधिक 89 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल की। जबकि अनमोल मद्धेशिया और वैष्णवी मद्धेशिया संयुक्त रूप से 88 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे और श्रेया गुप्ता 84 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह शिखर मौर्या 83, उदयप्रताप सिंह 82, परिधि जायसवाल 81, अंकु यादव 79, अंकिता दुबे 74, अभय उपाध्याय 74, तान्या अग्रहरि 73, रोहित कुमार 73, मनजीत गुप्ता 73, दीप्ति दुबे एवं श्रेया यादव ने संयुक्त रूप से 95.4 फीसदी अंक हासिल कर सफल रहे। इन मेधावी छात्र छात्राओं के सफल होने के बाद परिवार से लेकर स्कूल के शिक्षकों में खुशी का माहाैल बना रहा। स्कूल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जबकि स्कूल के सेक्रेटरी आनंद त्रिपाठी ने लक्ष्य हासिल करने के लिए छात्र छात्राओं की मनोबल को बढ़ाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ए ब्रिटो वी ने छात्र छात्राओं को आगे भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने की सलाह दी। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाण्डेय, विद्यानंद शुक्ल, शैलेश पाण्डेय, अशोक कुमार, अर्पण त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!