Loading

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर रेलवे कॉलोनी में एक दिव्यांग रेलवे कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद उसकी पत्नी को जबरन रेलवे भवन में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जबकि घायल दंपती का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
दरसल यह पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी की है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने दिव्यांग रेलवे कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घायल कर्मचारी की पत्नी को जबरन रेलवे भवन में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला।
वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल कर्मचारी और उसकी पत्नी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस वारदात के बाद लोगों में आरोपी के खिलाफ काफी आक्रोश है।
महराजगंज अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!