Advertisement

बेटे के साथ बाइक से बेटी के घर शादी में जा रही महिला की गिरकर दर्दनाक मौत

Loading

फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग स्थित बैठवलिया गांव के पास बुधवार को बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला अचानक गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से आनन फानन में ऑटो के द्वारा घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे गेड़हवा गांव के टोला सकरदिन्ही तिलबारी मोहरम मुसहर की पत्नी कैरी देवी (48) बेटे और गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ बाइक सवार होकर लेदी गांव बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। अभी बाइक सवार तीनों बहुआर मार्ग स्थित बैठवलिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच महिला कैरी देवी अचानक बाइक से पीछे के रास्ते गिरकर घायल हो गई। इस दौरान कुछ देर बाद महिला कैरी देवी की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!