![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई। जब गेहूं से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ट्रेलर पलटने के बाद काफी देर तक चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटनास्थल पर मौजूद सोनू, रमेश, विनोद आदि ने कहा कि निचलौल की ओर से सिसवा बाजार की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया। ट्रेलर के पलटते ही सड़क पर गेहूं बिखर गया। जिससे निचलौल सिसवा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत राजगीरों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को हुई। जिन्हें समय पर अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से पलटे ट्रेलर को सड़क किनारे हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया जा सका। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


