Advertisement

बाली में फंदे से लटकर किशोरी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Loading

फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के बाली गांव में मंगलवार को एक किशोरी फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। फिर पुलिस मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक नूरहसन की बेटी सबीना खातून (15) का बीते कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। ऐसे में वह अक्सर अवसाद में रहती थी। इसी बीच घर पर सुनसान पाकर सबीना खातून घर के अंदर फंदे से लटक गई। किसी काम से नूरहसन की पत्नी ऐरून निशा निचलौल शहर गई हुई थी। जहां से वापस घर लौट बेटी सबीना खातून को कई बार आवाज लगाई। लेकिन घर के अंदर से कोई हलचल नहीं मिला। ऐसे में खिड़की के रास्ते कमरे में देख वह कुछ देर के लिए सन्न हो गई। उसके बाद चीखने चिल्लाने लगी। मृत सबीना खातून के पिता नूरहसन सऊदी अरब में रहकर सिलाई करते है। जबकि भाई सलमान, शहबाज और सिपाही भी रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहते है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार जांच पड़ताल में पता चला कि किशोरी सबीना खातून फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
error: Content is protected !!