Advertisement

निचलौल में मानदेय न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी, ईओ के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन

Loading

मानदेय न मिलने पर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय भुगतान में देरी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कथित रवैये के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने ईओ पर मनमानी करने तथा मानदेय की मांग करने पर फटकार लगाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनका बकाया मानदेय नहीं मिला तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर मौजूद नरेश, नगीना, श्यामू, धीरेन्द्र, हरिलाल, पिंटू, पार्वती, राजकुमार, परदेशी, नेबुलाल, मनोज, सूरज आदि सफाई कर्मियों ने बताया कि अप्रैल माह का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मियों ने कहा कि वे रोज मेहनत कर नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बनाए रखते हैं। लेकिन समय से भुगतान न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने ईओ से मानदेय भुगतान की गुहार लगाई तो उन्हें संतोषजनक जवाब देने के बजाय फटकार लगाकर भुगतान से इंकार कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में और अधिक नाराजगी फैल गई। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के लिपिक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय से वेतन मिलने पर ही कर्मचारी पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य कर सकेंगे।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर अप्रैल माह का बकाया मानदेय नहीं दिया गया तो सभी सफाई कर्मी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि ईओ बगैर किसी सूचना के ही कई दिनों तक नगर पंचायत से गायब रहते है। इस दशा में बीते दिनों उनकी तीन दिनों का अनुपस्थित दर्ज कर दी गई है। इससे ईओ नगर पंचायत के किसी भी कार्यों को करने से कतरा रहे है। जबकि ईओ विकास कुमार ने बताया कि वह शासकीय कार्यों के लिए तीन दिनों के बाहर गए हुए थे। ऐसे में उन्हें अनुपस्थित कर वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया। ऐसे में उनका वेतन कटेगा, तो किसी भी कर्मियों का वेतन संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर नगर पंचायत के संबंधित जिम्मेदारों से जानकारी लेकर सफाई कर्मियों का वेतन जल्द भुगतान कराया जाएगा।
error: Content is protected !!