Loading

फोटो
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा के पास बहुआर इलाके में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नेपाली शराब की खेप बरामद की। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर तस्कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
मंगलवार को संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, कि नेपाल से शराब की तस्करी कर उसे भारत में लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बहुआर क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को 15 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। बरामदगी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सुरक्षा एजेंसियां अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से तस्करों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
error: Content is protected !!