Advertisement

संपूर्ण समाधान दिवस में 187 शिकायतें, 18 का मौके पर निस्तारण

Loading

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते जिलाधिकारी

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
समाधान दिवस के दौरान कुल 187 जन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक ढंग से किया जाए। यदि एक ही शिकायत बार-बार प्राप्त होती है या औपचारिक रूप से निस्तारण किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में गैस सिलेंडर और ईंधन की समस्याएं भी प्रमुख रूप से उठाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जाए तथा शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उनका निस्तारण करें, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।
error: Content is protected !!