![]()

प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस वितरण करने में धांधली करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा बीते दिनों उपभोक्ताओं की ओर से तहसील पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक के जांच में हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस सोमवार को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार कर आरोपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया है कि बीते 8 अप्रैल घरेलू गैस न मिलने के चलते कुछ उपभोक्ताओं की ओर से तहसील पर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में एसडीएम की ओर से उन्हें जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। उसके बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच की गई। इस दौरान गैस एजेंसी बंद मिली। जबकि मौके पर मौजूद उपभोक्ता और उनके परिजनों ने कहा कि गैस एजेंसी का कार्यालय अक्सर बंद ही रहता है। वही मौके पर मौजूद कृष्ण मोहन निवासी ठूठीबारी ने कहा कि 19 मार्च को ही घरेलू गैस की बुकिंग की गई है। ऐसे में 20 मार्च को डिलीवरी का मैसेज भी आ गया है। लेकिन एजेंसी की ओर से डिलीवरी नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें बार बार दौड़ाया जा रहा है। जबकि कौशल निवासी बरवा कृपाल ने बताया कि पत्नी के नाम से कनेक्शन है। 18 मार्च को डिलीवरी के लिए मैसेज आ चुका है। लेकिन उन्हें गैस नहीं मिला है। जबकि पासबुक भी जमा है। गैस एजेंसी अक्सर बंद रहता है। सुधांशु नारायन तिवारी निवासी लोहिया नगर पंचायत निचलौल ने बताया कि 6 अप्रैल को गैस बुकिंग किया था। लेकिन गैस नहीं मिला, उन्हें गैस दिलाया जाय। इसी तरह रामसूरत निवासी मेघौली खुर्द, उषा देवी निवासी कपरौली, नमिता निवासी महाशय मुहल्ला नगर पंचायत निचलौल, सुभावती देवी निवासी जयश्री, राजकेशी देवी और सुशीला देवी निवासी करवतही उर्फ कटका, सरोज निवासी पिपरिया बोदना, अमिना खातून निवासी बनकटवा, शबनम, सुनीता, रीता, रामावती, कांती निवासी बुढाडीह कला, सोनी, महिबुन निशा, फूला देवी, किरन, मीरा देवी, सीता, बिन्दू, प्रियंका, मनोज कुमार गुप्ता, माधुरी सहित कई उपभोक्ताओं ने भी गैस वितरण में धांधली करने और एजेंसी के प्रोपराइटर की मनमानी करने का बयान दर्ज कराया। ऐसे में जांच में पता चला कि उक्त भारत गैस एजेंसी की ओर से शासन के निर्देशों का पालन न कर मोटी मुनाफा कमाने के लिए गैस वितरण में धांधली की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह के तहरीर पर भारत गैस एजेंसी निचलौल के प्रोपराइटर आसमा खातून के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


