Advertisement

निचलौल में पुलिस नवविवाहिता के शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Loading

शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करती पुलिस

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे मटरा धमउर गांव शुक्रवार को पुलिस टीम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों में कई घंटों तक हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर निचलौल थाने में 26 अप्रैल को आरोपी गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़ित अलीहसन ने बताया है कि 25 फरवरी 2021 को बेटी हसीरुन निशा की शादी फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर के साथ किया था। शादी के बाद बेटी के दो बच्चे नाजिया और इब्राहिम ने जन्म लिया। बेटी हसीरुन निशा के पति फैयाज अंसारी विदेश में है। जो दहेज के लिए बेटी को फोन पर प्रताड़ित करने के साथ ही अपशब्द बोलते थे। इसी बीच बेटी के ससुराल वालों ने 22 अप्रैल की आधी रात को गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद बगैर कोई सूचना दिए ही शव को दफन कर दिया। हालांकि वीडियो में साफ जाहिर है कि बेटी की हत्या की गई है। मामले में न्यायालय के आदेश पर मृत हसीरुन निशा के शव को कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!