Loading

तस्करी की खाद बरामद
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत नेपाल बार्डर पर खाद की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सम्पतिहा चौकी के पास कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 70 बोरी यूरिया से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जब्त खाद और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती क्षेत्रों में यूरिया और अन्य उर्वरकों की नेपाल तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस की ओर से लगातार संयुक्त गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सम्पतिहा चौकी के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 70 बोरी यूरिया बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था।
संयुक्त टीम ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में खाद की तस्करी की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के लिए उपलब्ध उर्वरकों की कालाबाजारी और सीमा पार तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद की अवैध तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!