![]()

प्रतीकात्मक तस्वीरओ ओपी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव मिश्रवलिया में एक शख्स को खलिहान की भूमि पर कब्जा करने का विरोध करना भारी पड़ गया था। क्योंकि कुछ लोग गोलबंद होकर शख्स की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दी। इतना ही नहीं आरोपी उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले थे। मामले में बुधवार को पुलिस न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित मनोज कन्नौजिया निवासी मिश्रवलिया ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया था कि ग्रामसभा में खलिहान की भूमि है। उक्त भूमि कर गांव के ही कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर लिए है। ऐसे में कृषि कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। वही खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर वह लोग गोलबंद होकर उन्हें बेरहमी से पिटाई कर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में कोर्ट के आदेश कर आरोपी किताबुद्दीन, सोहराब, संतोष खरवार, महंत राय निवासी मिश्रवलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


