Advertisement

ब्रेकिंग: नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 327 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार, कंटेनर में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही गांजा को बिहार भेजने की थी तैयारी

Loading

बरामद गांजा के साथ सुरक्षा टीम

Maharajganj khabar live
महराजगंज: जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कंटेनर में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही गांजा की खेप को बिहार ले जाने की तैयारी थी।
संयुक्त टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की बड़ी खेप भारत में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने बॉर्डर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर के भीतर छिपाकर रखे गए कुल 21 पैकेट बरामद हुए, जिनमें लगभग 327 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कंटेनर चालक रंजीत गिरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बिहार का निवासी है और इस खेप को राज्य में पहुंचाने की योजना थी। फिलहाल उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। बरामद गांजा की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। टीम अब इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुटी है। एसएसबी और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से यह स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सख्ती को और बढ़ाया जाएगा, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। वहीं स्थानीय पुलिस को भी मामले की विस्तृत जानकारी दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एसएसबी, आबकारी और पुलिस की संयुक्त कारवाई की गई। इस कारवाई ने कुल 327 किलो गांजा बरामद की गई है। कुल 21 पैकेट में 15 से 17 किलो गांजा रखी गई थी। कंटेनर चालक रंजीत गिरी को गिरफ्तार कर ली गई है। यह बरामद गांजा नेपाल से बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। मामले में कुछ अहम जानकारी भी मिली है। इसके आधार पर आगे भी कारवाई की जाएगी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!