![]()

बरामद अवैध देशी शराब
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकान पर आबकारी टीम मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मकान में छिपाकर रखी गई 127 पेटी अवैध देशी शराब की खेप को बरामद कर ली। जबकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद अवैध देशी शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बंदी बिलासपुर के एक मकान में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब को छिपाकर रखी गई है। उक्त शराब को अवैध तरीके से बेचा भी जा रहा है। ऐसे में मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ गांव पहुंच उक्त चिन्हित मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान मकान में छिपाकर रखी गई 77 पेटी बंटी बबली और 50 पेटी रोमियो राजा ब्रांड की कुल 127 पेटी अवैध देशी शराब की खेप को बरामद किया गया। छापा मारने की भनक लगते ही आरोपी मकान से भाग निकले थे। ऐसे में बरामद अवैध देशी शराब की खेप को जब्त कर आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


