![]()

कार्यक्रम उपस्थित कर्मचारी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के निचलौल ब्लॉक सभागार में सोमवार को ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की। इसमें स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने परियोजना के उद्देश्यों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अधीक्षक डॉ० उमेश चंद्र सिंह, सीडीपीओ अजय कुमार नायक, सहायक विकास अधिकारी गुड्डू प्रसाद सहित स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), सीडीपीओ सुपरवाइजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर तथा अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के तहत लक्षित लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कर्मचारियों से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि योजना का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बनाए रखा जाए।


