Advertisement

जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल के तीन छात्रों ने लहराया परचम, हुआ सम्मान

Loading

मेधावी बच्चों को सम्मानित करते स्कूल के प्रबंधक

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से वृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह पाकर मेधावी बच्चों का चेहरा खिल उठा।
विद्यालय के प्रबंधक जी०एन० त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अनमोल मद्धेशिया ने जेईई मेंस का जारी परिणाम में 99.37 फीसदी अंक हासिल किया है। अनमोल 2024 की बोर्ड परीक्षा में भी 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया था। अनमोल की इस सफलता पर पिता मुकेश मद्धेशिया और माता पुष्पा देवी ने भी हर्ष व्यक्त की है। इसी तरह बरवा कृपाल निवासी छात्र अखिल शर्मा ने भी परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। अखिल शर्मा के पिता शैलेन्द्र शर्मा बढ़ई का कार्य करते है। जो बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश है। जबकि टीकर निवासी छात्र विनीत पाण्डेय के ने भी जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण किया है। इन मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी एवं प्रिंसिपल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। इस अवसर पर आनन्द त्रिपाठी, प्रदीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!