Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल तहसील में लेखपाल सस्पेंड, लापरवाही पर एसडीएम की सख्ती से मचा हड़कंप

Loading

फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। झूलनीपुर में तैनात लेखपाल अर्पित पटेल पर कार्य में लापरवाही और शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई, जिसमें सामने आया कि संबंधित लेखपाल ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरती। इसके साथ ही सिरौली गांव में एक शिकायत पर गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।
जांच में दोषी पाए जाने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल अर्पित पटेल को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन के इस कड़े रुख से यह संदेश साफ गया है कि लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने इस मौके पर सभी जिम्मेदार कर्मियों को कर्तव्यों के प्रति सजग और जवाबदेह रहने की नसीहत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और इसे सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
error: Content is protected !!