Advertisement

ब्रेकिंग: परतावल चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रेला-डंपर की टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

Loading

सड़क हादसा के बाद लोगों की जुटी भीड़

रिपोर्ट, पुनीत कुमार पांडेय
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेला और डंपर की टक्कर में दोनों वाहन पलट गए। इस हादसे में ट्रेला चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेला कप्तानगंज की ओर से पनियरा की तरफ जा रहा था, तभी एक डम्पर गोरखपुर की तरफ से महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेला की रफ्तार काफी तेज थी और उसे पनियरा की ओर जाना था। इसी दौरान सामने से आ रहे डम्पर को देखकर चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के समय ट्रेला में रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डम्पर खाली बताया जा रहा है। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कार्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजमल चौहान निवासी लोहरीपुर क्राधला जिला शामली के रूप में हुई है। उधर, हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!