Advertisement

ब्रेकिंग: ठूठीबारी में बार्डर पर 500 बोतल तस्करी की नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Loading

बरामद नेपाली शराब के साथ टीम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर से आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर तस्करी की 500 बोतल नेपाली शराब की खेप बरामद कर ली। जबकि तस्कर टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद तस्करी की नेपाली शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। टीम के इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया की सीमावर्ती इलाकों में नशीली पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 505 के पास पगडंडी रास्ते से कुछ लोग नेपाली शराब की तस्करी कर भारत ला रहे है। ऐसे में उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए बार्डर पर तैनात एसएसबी को जानकारी देकर संयुक्त रूप से पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर लिया गया। इसी बीच कुछ लोग नेपाल से बोरियों में सामान लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर आते दिखे। जिन्हें संदिग्ध होने पर रोकने की कोशिश की गई, तो वह लोग बोरियो से भरी सामान को मौके पर छोड़ भाग निकले। वही मौके से सात बोरियो की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 500 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। इसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन्होंने आगे कहा कि बार्डर पर ऐसे शराब की अवैध धंधे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
error: Content is protected !!