Loading

रिपोर्ट,इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत नारायणी गंडक नहर के बहुआर खुर्द स्थित तेरह चार नहर में एक विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घड़ियाल को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बहुआर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि झुलनीपुर-खड्डा नहर के तेरह चार पुल के पास घड़ियाल देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। स्थिति को देखते हुए नहर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चौकी प्रभारी ने लोगों से नहर में स्नान करने, मछली पकड़ने तथा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर किनारे जाने में सतर्कता बरतने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को घड़ियाल दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
error: Content is protected !!