Advertisement

ब्रेकिंग: समूह बनाकर 1.89 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला ने तहसील में किया हंगामा

Loading

महिलाओं को समझाती पुलिस

Maharajganj kabhar live
निचलौल। तहसील में परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया। जब एक महिला तहसील के तीसरे मंजिले पर स्थित पूर्ति निरीक्षक मिठौरा के कार्यालय में समूह बनाकर 1.89 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने की बात को हंगामा करने लगे। महिला आरोपी शख्स के साथ ही कुछ जिम्मेदार अधिकारियों पर कई तरह की गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील के मुख्य गेट पर आ पहुंची। जहां पर उन्हें समझा बुझाकर एसडीएम कार्यालय में ले जाया गया। जहां पर तहसीलदार की ओर से पीड़िता की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वासन दी गई।
भागाटार निवासी संध्या ने बताया है कि गांव के ही रहने वाली मुन्नी देवी समूह के अध्यक्ष है। जबकि ममता देवी कोषाध्यक्ष है। हालांकि वह लोग सदस्य के रूप में जुड़कर काम कर रही है। आरोप है कि कोषाध्यक्ष के पति की ओर से सदस्यों को इलाहाबाद भेजने की बात पर गुमराह कर हस्ताक्षर करा लिया गया। यह भी आरोप है कि धोखे से 1.89 लाख रूपये भी बैंक से निकाल लिया गया। जानकारी होने पर मामले की विरोध जताने की कोशिश की गई, तो अध्यक्ष सहित कुछ लोगों की ओर से उन्हें धमकी मिलने लगी। उक्त रकम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने की बात कहने लगे। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटे की जांच कर निरस्त किया जाय। फिर से नए समूह का चयन कर कोटा का चयन किया जाय। पीड़िता का यह भी आरोप है कि रूपये की धोखाधड़ी करने वाला शख्स उन लोगों की पीछा भी कर रहा है। जिसे लेकर वह लोग काफी डरी और सहमी हुई है।
तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की बात को सुनकर उनके आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं मौके पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को भी मामले में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
error: Content is protected !!