![]()

घायलों का इलाज के बाद पूछताछ करते स्वास्थ्य कर्मी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित हनुमानगंज के पास बुधवार को एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ऑटो सवार कुल आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दी। हादसे के दौरान ऑटो सवार लोगों में चीख पुकार मची रही।
जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी कुछ लोग एक ऑटो सवार होकर ठूठीबारी होते हुए निचलौल जा रहे थे। अभी सवारियों से भरी उक्त ऑटो निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो सवार हुस्नतहरुन निशा (50) समीर खान (4) नरगिश (25) वकीला (52) के साथ चार अन्य सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० उमेश चंद ने बताया कि घायल हुस्नतहरुन निशा की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। घायल लोगों का इलाज अस्पताल चल रहा है। मौके कर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


