![]()

जरूरत मंद को कंबल देते एसडीएम और तहसीलदार
निचलौल। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने की। वही इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जरूरतमंदों को एसडीएम और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कंबल देकर ठंड से बचने के लिए सुझाव दिए।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ चुकी है। ऐसे में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया जा रहा है। वही सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए 20 जरूरतमंद लोगों को कंबल दी गई। इतना ही नहीं इसके साथ लोगों की समस्याओं को जल्द निस्तारण करने के लिए आश्वासन भी दी गई।


