Loading

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति करते बच्चे
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही मेधावी बच्चों में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ओ० ए० जोसेफ और प्रबंधक रेजी ए०सी० एवं मर्सी रेज़ी संयुक्त रूप से रहे। इन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं की ओर से स्वागत गीत के साथ ही नृत्य, संगीत, नाटक, कॉमेडी, भाषण सहित अन्य बेहतर प्रस्तुति की गई। बच्चों की बेहतर प्रस्तुति देख मौजूद लोग तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस बीच हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिवम वर्मा, आदित्य मणि त्रिपाठी, जितेंद्र चौधरी के साथ विद्यालय के सफल छात्र सुमित विश्वकर्मा, अंशुमान अग्रवाल, दीपक मौर्या और रुद्र पटेल सहित अन्य कई मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र के साथ ही नगद देकर पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष यादव, बृजेंद्र पांडेय, आरपी यादव, संजीव कुमार झा, अम्बरीष पटेल, रविंद्र, इरफान अंसारी, सलीम जावेद, जसपाल सिंह, संजय कुमार शुक्ला, सुरेश्वर द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!