Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल में झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के गांव चरभरिया के पास झाड़ियों के बीच मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। शव मिलने के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। लेकिन पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक चरभरिया निवासी कुछ लोग सिवान की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग गांव से निकल पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी अचानक नजर झाड़ियों के बीच पड़ी एक महिला के शव पर पड़ी। झाड़ियों के बीच महिला के शव देखने के बाद वह लोग वापस गांव लौट इसकी सूचना अन्य लोगों को भी दी। कुछ ही देर बाद लोगों में हड़कंप मच गई। फिर शव देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला सलवार और सूट पहनी हुई थी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!