![]()

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे
Maharajganj kabhar live
निचलौल। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया के कंपोजिट विद्यालय की ओर से बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली निकाली गईं। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया। इस दौरान अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
रैली स्कूल से निकले के बाद गांव की मुख्य सड़कों के साथ गलियों में भी पहुंची। रैली में हम बच्चों का नारा शिक्षा अधिकार हमारा, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, और मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे बच्चों की ओर से लगाए गए नारे से सड़क गूंजा रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार पटेल, शिक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, ईश्वर शरण गुप्ता, अंकित कुमार निषाद, धर्मेंद्र प्रसाद प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।


