Loading

प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। बेहतर शिक्षा और अनुशासन के मामले में अपनी पहचान रखने वाले सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। स्कूल के शिक्षकों की ओर से परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस परीक्षा में कक्षा यूकेजी से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया।
जानकारी के मुताबिक यूकेजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्राओं का परीक्षा प्रथम पाली में कराया गया। जबकि कक्षा छठवीं से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्राओं का परीक्षा दूसरे पाली में कराया गया। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं की ओर से अपना नामांकन भी कराया गया। आयोजित प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में अमित मिश्रा, इरफ़ान अंसारी, शैलेश पाण्डेय, बबिता तिवारी, दीक्षा पटेल, इन्द्रेश गुप्त, रमेश चौहान, गोरख पटेल, विद्यानंद शुक्ल का योगदान सराहनीय रहा। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी छात्र छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
error: Content is protected !!