Advertisement

एसएसबी ने ईद मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी एकता सद्भावना भाईचारे का दिया संदेश

Loading

 

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 

झूलनीपुर। सशस्त्र सीमा बल की ओर से पावन पर्व ईद उल फितर के अवसर पर शनिवार को एक भव्य एवं सौहार्दपूर्ण ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं एसएसबी के जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया गया। कमांडेंट ईद के मौके पर सभी कार्मिकों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। तथा विशेष रूप से मुस्लिम जवानों को “ईद मुबारक” कहकर सम्मानित करते हुए उन्हें फलाहार भेंट किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बल के भीतर आपसी एकता,सद्भावना एवं भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी कार्मिकों ने मिल-जुलकर ईद की खुशियां साझा किया।

error: Content is protected !!