Advertisement

ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र

Loading

प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को डिस्ट्रीक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक रियाज अली ने बताया कि पिछले महीने कलर बेल्ट टेस्ट प्रमोशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो बहुत ही बेहतरीन कला है, इस कला को बच्चे सीखकर आत्मसुरक्षा कर सकते है। इतना ही नहीं इससे शारीरिक व मानसिक रूप से फिट भी रह सकते है। इस कला को हर बच्चो को सीखना चाहिए। इन्होंने आगे कहा कि
व्हाइट टू येलो बेल्ट में खिलाड़ी रिशु प्रजापति, प्रिन्स वर्मा, उज्ज्वल विश्वकर्मा, कृतिका जायसवाल, प्रिंस चौधरी, देवराज चौधरी, एंजल यादव, अभिनंदन चौधरी, मोहम्मद अल्फ़ाज़ उत्तीर्ण रहे। जबकि एलो टू ग्रीन बेल्ट में परी जायसवाल उत्तीर्ण रही। इसी तरह ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में अभिनाबन, उत्कर्ष कुमार साहू, अंकित चौहान ब्लू वन टू रेड बेल्ट में आकृति गुप्ता उत्तीर्ण रही।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!