Advertisement

निचलौल में एक माह से सचिव विहीन 11 ग्राम पंचायतें, ठप पड़ीं सरकारी योजनाएं

Loading

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी और सोहगीबरवा क्लस्टर की कुल 11 ग्राम पंचायतें पिछले करीब एक माह से सचिव विहीन चल रही हैं। सचिवों की तैनाती न होने से इन पंचायतों में जरूरी जनसेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। हालात रह है कि जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित पंचायत चुनाव से जुड़े डाटा के सत्यापन सहित अन्य जरूरत के कार्य ठप हो चुके है।
ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोहगीबरवा क्लस्टर के अंतर्गत शिकारपुर, भोथहा, सोहगीबरवा, कलनही खुर्द ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जबकि भारत खंड पकड़ी क्लस्टर में पकड़ी भारत खंड, कटहरी, कटहरी कला, पैकौली कला, बढ़या भोतियाही और घोड़नर ग्राम पंचायतें आती हैं। इन सभी पंचायतों में सचिव की अनुपस्थिति के कारण प्रशासनिक कार्यों की गति पूरी तरह थम गई है। इन गांवों के लोगों ने बातचीत में कहा कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक सचिवों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे उन लोगों को मामूली कार्यों के लिए भी कोसों दूरी तय कर ब्लॉक कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। उन लोगों की समस्याओं को जिम्मेदार समाधान कराना उचित नहीं समझ रहे है। इन लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द सचिवों की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है।  इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि इन क्लस्टर में सचिवों की तैनाती को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है। जल्द ही सचिवों की तैनाती कर रुके हुए कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित कर दी जाएगी।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!