Advertisement

मनु लॉ कालेज में छात्राओं को साइबर फ्रॉड एवं डिजीटल अरेस्ट के प्रति किया जागरूक

Loading

मनु लॉ कॉलेज में कार्यक्रम में उपस्थित छात्र

निचलौल। क्षेत्र के मनु लॉ कॉलेज में वृहस्पतिवार को वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसबीआई बैंक महराजगंज के वित्तीय परामर्शदाता ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड एवं डिजीटल अरेस्ट के प्रति बेहतर तरीके से जानकारी देकर जागरूक किया।
इन्होंने आगे कहा कि खाता धारकों को समय-समय पर अपने पासवर्ड को बदलने के साथ ही ओ०टी०पी० सहित अन्य जानकारी किसी दूसरे अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। इसी क्रम में बैंक के एल० डी० एम० भूपेन्द्र मिश्र ने सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित कई सामाजिक योजनाओं के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी दी। जबकि एसबीआई बैंक के ए० जी० एम० जितेन्द्र मोरे की ओर से मेरा धन, मेरा अधिकार के तहत यदि किसी व्यक्ति के खाते में 10 वर्ष पुराना धनराशि है। उसे वापस प्राप्त करने सम्बन्धी जानकारी दी गई।
वही कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अखिलेश्वर राय, उप-प्राचार्य डॉ० रुद्रेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!