![]()

मारपीट करते उपभोक्ता और गैस कर्मी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ स्थित एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच मामूली विवाद जमकर मारपीट में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले में 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी पर गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी के कर्मचारियों में विवाद छिड़ गई। कुछ देर बाद विवाद आगे बढ़ गया। उसके बाद कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि गैस बुकिंग को लेकर हुए विवाद में आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 14 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।


