Advertisement

नमाज के बाद मुल्क की तरक्की व अमन चमन की मांगी दुआएं

Loading

मस्जिद के पास सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झूलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों मिश्रौलिया, झुलनीपुर, बहुआर और छितौना सहित सभी मस्जिदों में शुक्रवार को जुम्मा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए अपनी-अपनी मस्जिदों में पहुंचे। पुलिस प्रशासन की कड़ी देखरेख में यह नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे एक महीने तक रोजा रखने के बाद मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत की। नमाज अदा करने के साथ-साथ जकात और सदका निकालकर गरीबों तथा जरूरतमंदों को देने का भी आह्वान किया गया। नूरी जामा मस्जिद पर मौलाना अब्दुल रज्जाक ने अलविदा जुम्मा की नमाज कुशल संपन्न कराई। मौलाना परवेज अजीजी ने ईद की नमाज से पहले सदका फीतरा निकालने और गरीबों को देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मिश्रौलिया ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज खत्म होने के बाद देश और मुल्क की तरक्की, अमन और शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने जानकारी दी कि जुम्मा अलविदा की नमाज के लिए थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में जुम्मा अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
error: Content is protected !!