Advertisement

महराजगंज में भाजपा कार्यालय में महिला ने नेता का कॉलर खींच उड़ाया चप्पल, वीडियो वायरल

Loading

वायरल वीडियो से ली गई फोटो

Maharajganj kabhar live
लखनऊ। महराजगंज जिले में भाजपा कार्यालय में मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब एक महिला पैसे की लेनदेन की बात को लेकर अचानक भाजपा नेता की कालर पकड़ चप्पल में मारने के लिए खींचने लगी। कुछ ही देर बाद मामला मारपीट और हंगामे में तब्दील हो गई। हंगामे और अफरा तफरी के बीच करीब एक घंटे तक कार्यक्रम बांधित रहा।
दरअसल यह पूरा मामला नौतनवा कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय की है। जहां पर मनोनीत सभासदों और पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गई। उसके बाद सीधे पार्टी के एक पदाधिकारी के पास पहुंच कालर पकड़ खींचने लगी। इतना ही नहीं महिला हंगामा करते हुए पदाधिकारी को चप्पल से पीटने के लिए कोशिश करने लगी।
हंगामा कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये संबंधित व्यक्ति को दिए थे, लेकिन वह रकम जमा करने के बजाय हड़प ली गई है। ऐसे में वह काफी समय से पैसे की मांग कर रही थी। लेकिन पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने पहले पदाधिकारी को थप्पड़ मारा और फिर उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगी। इस दौरान माहौल पूरी तरह से गरमा गया और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव में जुट गए। बावजूद इसके महिला और उसके बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उन्होंने कहा कि यदि पहले इस मामले की जानकारी होती तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े हैं और जल्द ही मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया दी। मामले में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!