![]()

निचलौल थाना गेट का प्रवेश द्वार
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर में मामूली बात को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस वृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार शीतलापुर निवासी संजय सहानी ने बताया है कि 19 मार्च को खेत से पानी निकालने की बात को लेकर पट्टीदारों आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उक्त बात को पट्टीदार गोलबंद होकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके साथ ही पत्नी तारा देवी और बेटी रोहिनी और मोहनी सहानी गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जानमाल की धमकी भी दी है। वही दूसरे के रत्नावल देवी की ओर से तहरीर देकर भी कुछ ऐसा ही आरोप लगाया गया है। ऐसे में पहले पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी रवि सहानी, विशाल सहानी और रत्नवाल देवी वही दूसरे पक्ष के तहरीर पर आरोपी संजय, तारा देवी, रोहनी और मोहनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


