![]()
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे गांव बैठवलिया में दुर्गा मंदिर ब्रह्मस्थान पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ बुधवार को भंडारे के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महायज्ञ के समापन पर भंडारे में काफी दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ मंडप में विद्वान पंडित बृजेश त्रिपाठी व उनके सहयोगी पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना हवन और मां भगवती की आरती की गई। वैदिक मंत्रों चार से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। महायज्ञ के अध्यक्ष प्रेमलाल मद्धेशिया मोहनलाल मद्धेशिया ने कहा कि यह आयोजन गांव की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के सहयोग से महायज्ञ शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वही मंदिर के पुजारी मधुसूदन पांडेय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


