![]()

निचलौल थाना गेट का प्रवेश द्वार
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर कला गांव में पूर्व ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इन लोगों पर बगैर बंटवारा के पैतृक संपत्ति बेचने और मारपीट करने का आरोप लगा है।
बहुआर कला निवासी सुनीता ने बताया है कि पति बृजेश कुमार मंद बुद्धि के है। इसका फायदा उठाते हुए जेठ अखिलेश पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहे है, न ही पैतृक संपत्ति से उनका हिस्सा दे रहे है। पीड़िता का आरोप है कि जेठ अखिलेश पैतृक संपत्ति के हिस्से को चोरी छिपे धीरे धीरे बेच दे रहे है। इस संबंध में कई बार शिकायत कर गुहार लगा चुकी है। लेकिन जेठ के पूर्व में गांव के ग्राम प्रधान होने के चलते जिम्मेदार प्रभाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। पीड़िता था यह भी आरोप है कि 14 मार्च 2026 को भसुर पैतृक में शामिल भैस को बेचने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह विरोध करने लगी। इस दौरान भसुर अखिलेश पत्नी मीरा लड़की जान्हवी, अंशिका व उनका एक रिश्तेदार रितेश मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्हें जानमाल की धमकी भी देने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश, पत्नी मीरा देवी, बेटी जान्हवी और अंशिका निवासी बहुआर कला के साथ ही रिश्तेदार रितेश सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


