Advertisement

ब्रेकिंग: घर से नाराज होकर नहर में कूदी किशोरी, रात तक नहीं मिला सुराग; एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Loading

नहर में तलाश करती टीम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किशोरी के देवरिया शाखा नहर में छलांग लगाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में किसी बात को लेकर नाराज किशोरी अचानक घर से निकल गई और नहर के किनारे पहुंचकर तेज बहाव वाले पानी में कूद गई। घटना के बाद वह धारा में बह गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी कुछ देर तक नहर किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान की नजर उस पर पड़ गई। किसान ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोरी तेज बहाव में काफी दूर निकल चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर भिटौली पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। काफी खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। मोटरबोट समेत उपलब्ध संसाधनों की मदद से नहर के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाश की जा रही है। हालांकि नहर में तेज जल प्रवाह अभियान में चुनौती बना हुआ है। देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि खोजबीन अभियान लगातार जारी है।
error: Content is protected !!