![]()

मौजे पर जुटी लोगों की भीड़
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाला में मंगलवार को एक युवक का शव देखने को मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवक की पहचान गजेंद्र प्रजापति (35) निवासी रूद्ररौली के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवक गजेंद्र प्रजापति के परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि गजेंद्र पेटिंग का कार्य करता था। गजेंद्र शराब पीने का आदि हो चुका था। वह कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। क्योंकि गजेंद्र शराब पीने के बाद कही भी रात गुजार देने के बाद सुबह फिर काम करने लगता था। ऐसे में वह पिछले करीब तीन दिनों से घर से निकला था। जिसका शव शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाले से बरामद हुआ है। गजेंद्र की मौत के बाद पत्नी रीता, माता विंदा और पिता रमेश और तीन बच्चों की रो रोकर बुरा हाल हो चुका था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मृत युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


