Advertisement

स्वास्थ्य शिविर में 111 लोगों की जांच कर दी गई दवा

Loading

शिविर स्वास्थ्य जांच करते एसएसबी के

Maharajganj kabhar live
निचलौल। क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में बसा गांव सोहगीबरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर वृहस्पतिवार को एसएसबी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान इन इलाकों में बसने वाले कुल 111 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवा दी गई।
सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमांडर डॉक्टर अमित नंद त्रिपाठी ने बताया कि दुर्गम इलाकों में बसने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था। शिविर में 32 पुरुष, 51 महिलाओं के साथ ही 28 बच्चों सहित कुल 111 लोगो की स्वास्थ जांच निशुल्क दवा भी दी गई।
error: Content is protected !!