![]()

बैठक के बाद महारैली स्थल का जायजा लेते पार्टी के नेता
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आगामी 15 मार्च को धनेई स्थित सर्वोदय कॉलेज में सामाजिक समरसता महारैली होना है। इसकी तैयारियों को लेकर निरीक्षण भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारी की रूपरेखा को लेकर कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ० अरविंद राजभर उपस्थित रहे।
इन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान महारैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर महारैली के संपूर्ण प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इतना ही नहीं विभिन्न समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई।
बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ० अरविंद राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की यह महारैली सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े समाज के अधिकारों तथा उनकी समस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। इन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक महारैली की शुरुआत लगभग 100 से अधिक ब्राह्मणों की ओर से शंखनाद के साथ की जाएगी। जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय, सम्मान और समान भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उनकी विचारधारा से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।


