Advertisement

होली पर्व को लेकर निचलौल पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर दी नसीहत

Loading

Maharajganj kabhar live

निचलौल। थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने की। बैठक में पुलिस की ओर से डीजे संचालकों से पहले वार्ता की गई। उसके बाद होली पर्व पर मनमानी तरीके से डीजे बजाने वालों को सख्ती नसीहत भी दी गई। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने डीजे संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के दौरान डीजे संचालन में शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने संचालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने, अश्लील गीतों का प्रसारण करने या बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का भी अपील किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि वे केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे बजाएं। उन्होंने ऐसे गीतों के चयन पर जोर दिया, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। इन्होंने पर्व की खुशियां आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान यादव, मनीष सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!