![]()

निर्वाचित पदाधिकारी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित एक निजी मकान पर रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समय कसौधन को व्यापार मंडल के तहसील इकाई के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से की गई। निर्वाचित अध्यक्ष को पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित पदाधिकारी समय कसौधन ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने के साथ ही हर व्यापारियों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करूंगा। इतना ही नहीं व्यापारियों का उत्पीड़न से बचाव के लिए कदम से कदम मिला के चलने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अमित ओझा, नीतीश राज केशरी, प्रह्लाद कसौधन, राधाकृष्ण, मनीष जायसवाल, गौरव गुप्त आदि मौजूद रहे। संवाद


