Advertisement

आरपीटीसी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर हुआ समापन, एसडीएम ने किया जागरूक

Loading

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

Maharajganj kabhar live 

महराजगंज। निचलौल शहर स्थित राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी० जी० कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिन आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता रहें। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उसके बाद मुख्य अतिथि एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित मतदाताओं और स्वयं सेवकों को जागरूक किया। उसके बाद कालेज के प्राचार्य और उपप्राचार्य ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट करते हुए बुक देकर स्वागत किया। फिर शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ० गोविन्द शरण सिंह, उपप्राचार्य उपेन्द्र गुप्त, शांति यादव, दुर्गावती निगम, राजेश यादव, रणजीत यादव, राजन आर्य, सिद्धार्थ तिवारी, रितेश सिंह, गोरख गुप्त, धनंजय गुप्त, नीरज पाण्डेय, पूजा, सुनील कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!